Friday, September 2, 2011

नौकरी पर सिख पहन सकेंगे पगड़ी


अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में एक नया कानून मंज़ूर हुआ है. इसके तहत अब सरकारी या निजी दफ़्तरों में सिखों और मुसलमानों समेत किसी को भी काम के दौरान अपने धार्मिक कार्यों को अंजाम देने या खास तरह का लिबास या अन्य चीज़ें पहनने पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकेगी.

वर्कप्लेस रिलिजस फ़्रीडम नामक इस कानून को ऐतिहासिक कानून माना जा रहा है.इसके तहत अब सिख और मुसलमान नौकरी के दौरान भी अपनी पगड़ी, हिजाब और दाढ़ी के साथ काम कर सकेंगे.

न्यूयॉर्क के मेयर माईकल ब्लूम्बर्ग ने जिस नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं उसे न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके के एक काउंसिल मैन मार्क हेपरिन ने काउंसिल में मंज़ूरी के लिए पेश किया था.

इस कानून का मकसद यह है कि लोगों को यह संदेश जाए कि किसी को भी अपनी नौकरी और अपने धर्म के पालन में से किसी एक को चुनना नहीं पड़ेगा. अब हमें आशा है कि इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि किसी भी मुलाज़िम को उसके धर्म से संबंधित पहनावे या किसी प्रक्रिया को अंजाम देने पर रोक न लगाई जाए.
काउंसिल मैन मार्क हेपरिन
वह कहते हैं, "मुझे मेरे चुनावी इलाके में रहने वाले कई सिखों ने यह बताया था कि पगड़ी औऱ दाढ़ी को लेकर सिखो कों नौकरियों में कितनी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं. तभी से मैं इस नए क़ानून के लिए काम में जुट गया था. मैने कई गुरूद्वारों के चक्कर लगाए, सिखों से मुलाकातें कीं और फिर एक बिल तैयार किया."

इस नए कानून के बारे में बीबीसी हिंदी से बात करते हुए मार्क हेपरिन कहते हैं, “इस कानून का मकसद यह है कि लोगों को यह संदेश जाए कि किसी को भी अपनी नौकरी और अपने धर्म के पालन में से किसी एक को चुनना नहीं पड़ेगा. अब हमें आशा है कि सरकारी और ग़ैर सरकारी सभी दफ़्तरों और कंपनियों में इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि किसी भी मुलाज़िम को उसके धर्म से संबंधित पहनावे या किसी प्रक्रिया को अंजाम देने पर रोक न लगाई जाए.”

नहीं पहन सकते थे धार्मिक पहनावा


कउंसिल मैन हेपरि बताते हैं कि इससे पहले इसी सिलसिले में जो मानवाधिकार संबंधी कानून थे उसमें शर्त थी कि नौकरी पर इस तरह की धार्मिक आज़ादी दी जाए लेकिन अगर किसी को उससे तकलीफ़ न हो तो.

उनका कहना है कि इस शर्त के कारण बहुत से सिखों और मुसलमानों को नौकरी पर उनके धार्मिक फ़रीज़े या उनके पहनावे को लेकर मुशकिलें पैदा हुईं.

अब तक सिखों को खासकर उनकी पगड़ी पहनने के कारण कई विभागों में और दफ़्तरों में मुश्किल होती रही है. और कई लोगों को इसी के कारण या तो अपना काम छोड़ना पड़ा या फिर पेशा ही बदलना पड़ा.

केविन हैरिंग्टन एक सिख अमरीकी हैं. उन्हें न्यूयॉर्क की भूमिगत रेल सेवा में ट्रेन के ड्राईवर की नौकरी से इसलिए निकाल दिया गया था, क्यूंकि वह अपनी पगड़ी पर कंपनी का लोगो धार्मिक कारणों से नहीं लगाना चाहते थे.

नौकरियों के दौरान भेदभाव के कारण बहुत से सिखों ने निजी धंधे शुरू कर दिए हैं, कोई टैक्सी चलाने लगा है तो कोई इमारत के निर्माण के काम में चला गया है. सरकारी और निजी दोंनो क्षेत्रों में सिखों के खिलाफ़ भेदभाव किया जाता है. ”
केविन हैरिंग्टन, अमरीकी-सिख
केविन बताते हैं कि इसी तरह के बर्ताव के कारण बहुत से सिखों को अपनी नौकरियां छोड़नी पड़ीं औऱ अपना खुद का कोई काम करने पर मजबूर होना पड़ा.

वह कहते हैं,“नौकरियों के दौरान भेदभाव के कारण बहुत से सिखों ने निजी धंधे शुरू कर दिए हैं, कोई टैक्सी चलाने लगा है तो कोई इमारत के निर्माण के काम में चला गया है. सरकारी और निजी दोंनो क्षेत्रों में सिखों के खिलाफ़ भेदभाव किया जाता है. ”

केविन कहते हैं कि न्यूयॉर्क के इलाके में 70 प्रतिशत के आसपास सिखों ने इसी प्रकार से भेदभाव के कारण अपनी नौकरियां छोड़ीं और दूसरे काम या बिज़नेस शुरू करने पर मजबूर हुए हैं.

'ऐताहिसाक क़ानून'

अब बहुत से सिख औऱ मुसलमान भी खुश हैं कि अब एक ऐतिहासिक कानून लागू हो गया है जिससे उनके धार्मिक कामों में उनकी नौकरी आड़े नहीं आएगी.

मुबशिर अहमद न्यूयॉर्क में दो कंपनियों के मालिक हैं और वह भी इस कानून से खुश हैं.

वह कहते हैं, “यह बहुत ही अच्छा कानून है. हां नौकरी पर जो ज़िम्मेदारियां हैं वह तो पूरी होनी चाहिए, काम पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए. उसके अलावा किसी भी मालिक को इस बात से कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि कौन क्या पहन के काम पर आ रहा है, या वह अपने धर्म से संबंधित किसी काम को अंजाम दे रहा है. यह तो बुनियादी आज़ादी के अंदर ही आता है.”

न्यूयॉर्क में बड़ी संख्या में सिख रहते हैं. शहर में 11 सितंबर के चरंपंथी हमलों के बाद से अमरीका भर में मुसलमानों औऱ सिखों के खिलाफ़ भेदभाव के मामले सामने आते रहे हैं.

खासकर नौकरीपेशा लोगों को अपने धार्मिक कामों या तौर तरीकों पर अमल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है. इसके अलावा सिखों को पगड़ी पहनने के कारण कई सरकारी विभागों जैसे पुलिस विभाग या सेना में भी दिक्कतें आती रही हैं.

न्यूयॉर्क की एक सिख संस्था सिख कोएलिशन के राजदीप सिंह कहते हैं कि वह इस कानून के लिए बहुत दिन से कोशिश कर रहे थे.

राजदीप सिंह कहते हैं, “सिख और हमारी संस्था इसी तरह के कानून के लिए कई वर्षों से कोशिश में लगे थे. पिछले 10 सालों में पूरे देश में कई सिखों को नौकरियों में मुश्किल हुई, उनसे कहा गया आप पगड़ी नहीं पहन सकते, आप दाढ़ी नहीं रख सकते. अब इस कानून के ज़रिए सभी नौकरियों में सबके साथ बराबरी का सलूक किया जाएगा.”

अब इन लोगों को उम्मीद है कि न्यूयॉर्क के इस कानून के बाद केंद्रीय स्तर पर भी इसी तरह का कानून लाया जाए जिससे अमरीकी संविधान के तहत सभी को धार्मिक आज़ादी का वादा पूरा हो सके.

Wednesday, August 31, 2011

Daily Ajit: Punjab Di Awaz:: 20110901

Daily Ajit: Punjab Di Awaz:: 20110901

प. बंगाल पुलिस ने संभाली ममता बनर्जी की सुरक्षा की कमान


कोलकाता।। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यालय संभालने के 103 दिनों के बाद मंगलवार को राज्य पुलिस ने उनकी सुरक्षा की कमान रेलवे सुरक्षा बल से अपने हाथों में ले ली।

राज्य सचिवालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ममता की सुरक्षा में तैनात 75 आरपीएफ सुरक्षाकर्मियों में से अब सिर्फ 13 ही उनके घेरे में रहेंगे और बाकी अपने पूर्व विभागों में लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरक्षा के अतिरिक्त महानिदेशक वीरेंद्र ने बताया कि ममता के सुरक्षा घेरे के अलावा उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त खुफिया और सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि आरपीएफ की तरफ से सुरक्षा के मामले में भारी-भरकम बिल दिए जाने के कारण यह कदम उठाया गया है। मंगलवार को ही एक युवक ने हाजरा पथ के पास मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने की कोशिश की थी।

Monday, August 29, 2011

पश्चिम बंगाल का नाम होगा 'पश्चिम बंग'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने राज्य के विपक्षी दलों के साथ मिलकर सर्वसम्मति से राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार और सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राज्य का नाम पश्चिम बंगाल से बदलकर पश्चिम बंग रखा जाए।'' बनर्जी ने कहा, ''बांग्ला में हम अपने राज्य को पश्चिम बंग कहते हैं लेकिन अंग्रेजी में पश्चिम बंगाल कहते हैं। अब से अंग्रेजी में भी हमारे राज्य को पश्चिम बंग कहा और लिखा जाएगा।''

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता मनोज भट्टाचार्य बैठक में मौजूद थे। उन्होंने आईएएनएस से कहा, ''नया नाम अब विधानसभा में पारित होगा, इसके बाद यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। वहां से संसद में लाया जाएगा, फिर स्वीकृति के लिए इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।''

राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ''हमने महसूस किया कि ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक कारणों से हम में से सभी राज्य के नाम में परिवर्तन चाहते हैं। काफी विचार-विमर्श के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अंग्रेजी वर्णमाला का पहला अक्षर 'ए' के करीब कोई नाम हो। हमें 'ए' अक्षर से तो कोई नाम नहीं मिला लेकिन हम 'डब्ल्यू' को छोड़कर 'पी' पर पहुंचे।''

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता सूर्य कांत मिश्रा ने बैठक के बाद कहा, ''पश्चिम बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' रखे जाने के मुद्दे पर हम राज्य सरकार के विचार से सहमत हैं।''

चटर्जी ने कहा, ''नाम पर विचार करते समय हमने प्रशासनिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक सहित सभी पहलुओं पर विचार किया।''

राज्य का नाम परिर्वतन अनावश्यक : सोमनाथ



राज्य के नाम परिवर्तन पर छिड़ी बहस के बीच लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने इसे अनावश्यक करार दिया और कहा कि नाम में कुछ नहीं रखा बल्कि मुद्दों को सामने रखने की उसकी गंभीरता ही प्रधान है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर पश्चिम बंग किया जाना पूरी तरह से अनावश्यक है। किसी भी राज्य का मामला उसके नाम की वर्णमाला पर आधारित नहीं होता बल्कि उसकी पहचान उसकी क्षमता और गंभीरता से मुद्दों को उठाने की उसकी क्षमता से होती है।
शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक समारोह मंच से सोमनाथदा ने नाम परिवर्तन पर अपनी भावनाएं रखीं। उल्लेखनीय है कि तृणमूल सरकार ने शुक्रवार को राज्य के नाम को बदलकर पश्चिम बंग करने का निर्णय लिया, जिस पर मुख्य विपक्षी घटक वामो की भी सहमत हो गई।


टिकटबिक चुके हैं 42,000

अर्जेण्टीना-वेनेजुएला में होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच के अब तक 42,000 टिकट बिक चुके हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि मैच के पहले तक सारे टिकट बिक जाएंगे। 700, 1000, 2570, 3590 और 5120 रुपए के सारे टिकट बिक चुके हैं। अब 1550, 1860, 2060 और 2470 रुपये वाले टिकट बिकने बाकी हैं। टिकटों की बिक्री साल्टलेक स्टेडियम, मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के टिकट काउंटर के अलावा एयरसेल के 12 आउटलेटों में हो रही है। इसके अलावा अलीबाबा रेस्तरां के माध्यम से भी टिकट बेचे जा रहे हैं जहां पर टिकटों की होम डिलीवरी की भी व्यवस्था की गई है। जिन लोगों ने आनलाइन टिकट खरीदे हैं, वे काउंटर पर जाकर उन्हें 'फिजिकल फार्म' में एक्सचेंज कर सकते हैं। आयोजकों के मुताबिक 80,000 लोग टिकट खरीदकर आएंगे, जबकि शेष टिकट विभिन्न वर्गों में वितरित किए जा रहे हैं।

सरकारी अधिकारी बने फिल्म निर्देशक

अपने व्यस्त कामकाज से समय निकाल कर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव शांतनु बसु ने टोटो व बीरहोर्स प्रजाति पर एक वृत्तचित्र बनाया है। इसके लिए उन्होंने 2004-05 में जलपाईगुड़ी के मदारीहाट में बीडीओ के तौर कर काम करने के दौरान हुए अनुभव को खूब व्यवहार में लाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अकसर खाली समय में टोटोपाड़ा में घूमने जाया करते थे पर वहीं से उनको इस दुर्लभ प्रजाति पर फिल्म बनाने का खयाल आया। इस फिल्म को बनाने के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य है लोगों को इस प्रजाति के बारे में जागरूक करना व उनके मन से इस बात को हटाना की वे बाहरी लोगों को अपना शत्रु समझते हैं