Wednesday, September 26, 2012

मां ने 3 लड़कियां 155 रुपए में बेच दी


 गरीबी के कारण एक महिला ने महज 150 रुपए में अपनी तीन बच्चियों को बेच दिया। यह घटना दक्षिण चौबीस परगना जिले के डायमंडहार्बर इलाके में हुई है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि एक बच्ची एक सौ रुपए, दूसरी 30 रुपए और तीसरी 25 रुपए में बेची गई। इस घटना का पता चलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया औरतीनों लड़कियों को बरामद किया। हालांकि इससेपहले पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है।
सूत्रों से पता चला है कि गरीबी और परिवार की खराब हालत के कारण शराबी पति प्रतिदिन शराब पीकर पत्नी को पीटता था। इससे परेशान होकर महिला ने सोचा कि एक तो बच्चे दयनीय हालत से बच जाएंगे और उनका जीवन सुधर जाएगा,इसलिएतीनों को बेच दिया। नेतरा ग्राम पंचायत के नेतरा गांव की पूर्णिमा हालदर 10-12 दिन पहले घर से अपनी लड़कियों के साथ डायमंडहार्बर स्टेशन पहुंच गई थी। वहां नजदीक के एक आश्रम में भोजन करती थी। इस दौरान 24 अगस्त को नोटरी के कागज पर मझली लड़की सुप्रिया को 100 रुपए में बेच दिया। इसके बाद बड़ी लड़की प्रिया और छोटी लड़की रमा को भी 55 रुपए में बेच दिया।
हालांकि तीन लड़कियों को बेचने के बाद महिला की हालत देखने लायक थी। इसलिए स्टेशन पर बैठकर रो रही थी। वहां मौजूद लोगों ने जब सच्चाई के बारे में पता लगाया तो उनकी लड़कियों को बरामद किया गया। बाद में पारिवारिक हालत का पता लगने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। हालांकि परिवार के सामने यह संकट बना हुआ है कि उनका क्या होगा और लड़कियों का भविष्य क्या होगा।

No comments:

Post a Comment